17/03/2021
TPF ग्लोबल सेमीनार 8-10 मई को उदयपुर में
तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम की पहली ग्लोबल कनेक्ट सेमीनार का आयोजन मई माह में उदयपुर में शोर्यगढ में किया जा रहा है। उदयपुर शाखा अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि इस अनोखी ज्ञानवर्धक सेमिनार हेतु देश विदेश से प्रतिनिधि आएँगे। संयोजक महाराष्ट्र निवासी संजय लोढ़ा ने जानकारी दी कि इस में विश्व के ख्यातनाम स्पीकर अपना सम्बोधन देंगे जिन्होने अपने व्यवसाय व कार्य क्षेत्र में मेहनत के बल पर अलग मुक़ाम बनाया। अमूल के एम डी श्री सोढ़ीजी, जी बिज़नेस प्रमुख अनिल सिंघवीजी, नारी शक्ति विजेता रूमादेवी, उध्योगपति संजय गोदावत अपनी बात रखेंगे।
सेमीनार अध्यक्ष श्री राजकुमार सुराना ने बताया कि उध्यमी
संजय जैन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, युवा आइ पी एस अधिकारी, रिलायंस जीयो के सी एफ ओ , प्रसिद्ध शिक्षाविद आदि अपने अनुभवों को साँझा करेंगे।
इस मौक़े पर टी पी एफ उदयपुर द्वारा प्रकाशित क्रॉनिकल डायरी का विमोचन शांतिलाल मारु, राष्ट्रीय ट्रस्टी चंद्रेश बापना, संश्थापक सदस्य कपिल जैन, सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, मंत्री विनोद कछारा, तेयूप सचिव अक्षय बडाला द्वारा किया गया ।
सेंट्रल ज़ोन अध्यक्ष श्री दिलीप जी कावड़िया जी से उदयपुर शाखा अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने मुलाक़ात कर कार्यक्रम की तैयारियों हेतु चर्चा की ।
शाशनश्री साध्वी मधुबाला जी को संपादक डा रणवीर सिंह नेनावटी, उपाध्यक्ष पवन तलेसरा, उपाध्यक्ष प्रकाश तलेसरा , सचिव कुणाल गाँधी, कोषाध्यक्ष दीक्षा जारोली, सह सचिव डा ज्योति नाहर, डा आशीष पोरवाल द्वारा प्रथम प्रति भेंट की गई।
उदयपुर में आने वाले प्रतिनिधियो हेतु विभिन्न व्यवस्था समिति सूरत प्रवासी विजय शाह, हेदराबाद प्रवासी पंकजसंचेती, डा तुक्तक भानावत, डा निर्मल कुनावत, पंकज सुराना, लोकेश बाबेल, नमन नाहटा की देखरेख में बनाई गयी।इस अवसर पर तेरापंथ प्रोफेशनल कार्यकारिणी, तेरापंथी सभा कार्यकारिणी, तेयुप कार्यकारिणी उपस्थित थे। संचालन कमल नाहटा व धन्यवाद चिराग़ मारु द्वारा किया गया।
Team TPF उदयपुर
CA Mukesh Bohara
9460082883
Kunal Gandhi
9414063633
http://thetimesofudaipur.com/tpf/