24/05/2023
CBDT ने चैरिटेबल ट्रस्ट्स के लिये जारी किया ख़ुशियों का पिटारा 😊
4 मई को जयपुर में हुए आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से PCCIT(Exemption) रेणु जौहरी मैम, CIT(HQ.)(E) सीताराम जी मीना, CIT(E) अनिल भारद्वाज जी द्वारा ट्रस्ट्स से सम्बंधित प्रचलित समस्याओं को CBDT तक पहुँचाने के लिए तहेदिल से धन्यवाद !!🙏
CBDT द्वारा जारी किए गए Circular के महत्वपूर्ण बिन्दु 📢
॰ CBDT ने 31 मार्च 2021 से पूर्व धारा 10(23C),12A एवं 80G के अन्तर्गत रजिस्टर्ड ट्रस्ट के रिन्यूअल की डेट को 30.09.2023 करके रिन्यूअल का एक और मौक़ा दिया है
॰ प्रोविजनल रजिस्टर्ड ट्रस्ट जिनकी एक्टिविटी स्टार्ट हो चुकी लेकिन 6 महीने के भीतर रेगुलर रजिस्ट्रेशन ( फॉर्म 10AB) के लिए अप्लाई नहीं कर पाये वे 30.09.2023 तक अप्लाई कर सकेंगे
॰प्रोविजनल रजिस्टर्ड ट्रस्ट जिनके फॉर्म 10AB डिले से फाइल किए गए हैं एवं CIT के पास पेंडिंग अप्रूवल है CBDT द्वारा ऐसे केसेज की डिले कंडोन की गई है
॰ प्रोविजनल रजिस्टर्ड ट्रस्ट केवल जिनके फॉर्म 10AB में डिले की वजह से रिजेक्शन हो गये ऐसे ट्रस्ट 30.09.2023 तक पुनः फॉर्म 10AB में आवेदन कर सकेंगे
॰ फाइनेंस एक्ट 2023 में धारा 115TD में हुए बदलाव का प्रभाव पुराने रजिस्टर्ड ट्रस्ट एवं प्रोविजनल रजिस्टर्ड ट्रस्ट पर नहीं होगा अगर 30.09.2023 तक पुराने रजिस्टर्ड ट्रस्ट द्वारा रिन्यूअल करवा लिया जाता है एवं प्रोविजनल रजिस्टर्ड ट्रस्ट द्वारा फॉर्म 10AB में अप्लाई कर दिया जाता है
॰ वित्तवर्ष 2022-23 के फॉर्म 10BD एवं 10BE के भरने की अंतिम तिथि 31 मई से 30.06.2023 की गई है
॰प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन उस असेसमेंट ईयर से इफेक्टिव माना जायेगा जिससे सम्बंधित प्रिवियस ईयर में प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया गया है
॰ स्टेटमेंट ऑफ़ एक्यूम्यूलेशन (फॉर्म-10 एवं फॉर्म-9A)को आयकर विवरणी की तिथि से 2 महीने पुर्व में भरना अतिआवश्यक है
॰ ऑडिट रिपोर्ट फॉर्म 10B एवं 10BB के एप्लीकेशन इन इलेक्ट्रॉनिक मोड में Account Payee cheque or account payee bank draft or use of electronic clearing system को भी शामिल किया गया है
सीए तेजप्रकाश अग्रवाल
तेजप्रकाश अग्रवाल एण्ड एसोसिएट्स
लालकोठी, जयपुर
# 9460747824
# 8890767824