21/01/2026
https://hindi.moneycontrol.com/news/markets/share-market-see-sharp-recovery-on-5-big-reasons-sensex-rises-1200-pts-from-day-low-nifty-near-25300-2346073.html
Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार 21 जनवरी को शुरुआती तेज गिरावट के बाद शानदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में आ गए। सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तर से करीब 1,100 अंकों की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी दोबारा एक बार फिर 25,300 के पास पहुंच गया। निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग से शेयर बाजार को अपने नुकसान की पूरी भरपाई होने में मदद मिली।
इससे पहले सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1,056.02 दिन के निचले स्तर 81,124.45 तक पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 312.7 अंक का गोता लगाकर 24,919.80 के स्तर तक चला गया था। पिछले चार महीने से ज्यादा समय में पहली बार निफ्टी 25,000 के नीचे फिसला था।
लेकिन दोपहर बाद बाजार में अचानक तस्वीर बदल गई। निचले स्तरों पर खरीदारी होने से शेयर बाजार ने सरपट रफ्तार पकड़ी। दोपहर करीब 12.45 बजे, सेंसेक्स दिन के लो से करीब 1,000 पॉइंट्स उछलकर, 160 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 82,340.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 60.15 अंक या 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,292.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजारों ने बुधवार 21 जनवरी को शुरुआती तेज गिरावट के बाद शानदार वापसी की। सेंसेक्स और निफ्टी दो....