18/09/2026
*IPO Update!!*
*“प्रिय निवेशक, सादर नमस्कार 🙏*
आजकल *NSE के IPO* को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और बहुत से निवेशक पूछ रहे हैं कि *NSE के IPO में क्या करना चाहिए?*
*सबसे पहले एक जरूरी बात समझना बहुत जरूरी है।*
*NSE का IPO Offer for Sale (OFS) है।*
*OFS* का आसान मतलब है कि NSE के कुछ *मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर IPO के माध्यम से बेच रहे हैं।* इन शेयरों को बेचकर जो पैसा मिलेगा, वह कंपनी के पास नहीं जाएगा, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगा।
जब कोई कंपनी *Fresh Issue के जरिए IPO लाती है,* तो IPO से जुटाया गया नया पैसा कंपनी के पास जाता है और कंपनी उसे अपने कारोबार के विस्तार, विकास या अन्य जरूरतों में इस्तेमाल कर सकती है।
इसलिए NSE के *IPO को केवल IPO Listing Gain* के नजरिए से देखना सही नहीं होगा।
साथ ही, पिछले कुछ समय से बाजार में थोड़ी गिरावट और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में IPO की लिस्टिंग पर तुरंत फायदा मिलेगा ही, यह जरूरी नहीं है। *Listing Gain बाजार की स्थिति, IPO की कीमत और निवेशकों की मांग पर निर्भर करता है।*
*NSE एक जानी-मानी और महत्वपूर्ण कंपनी है।* लेकिन अगर आप NSE के IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अपना *निवेश का उद्देश्य और समय सीमा* जरूर ध्यान में रखें।
👉 अगर आपका उद्देश्य *केवल Listing Gain कमाना है, तो इस IPO में जल्दबाजी में आवेदन न करें।*
👉 अगर *आप NSE के शेयर को कम से कम 3–5 साल तक रखने के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं, तभी इसे Long Term Investment के रूप में विचार करें।*
सिर्फ बाजार में चल रही चर्चा या उत्साह देखकर IPO में निवेश न करें। कंपनी, IPO की कीमत, बाजार की स्थिति और अपने निवेश के उद्देश्य को समझकर ही निर्णय लें।
*📢 NSE IPO – Important Details*
*🔹 IPO Open Date:* 17 September 2026
*🔹 IPO Close Date:* 21 September 2026
*🔹 Tentative Listing Date:* 24 September 2026
*🔹 Price Band: ₹1,700 – ₹1,785 per share*
*🔹 Face Value: ₹1 per share*
*🔹 Lot Size:* 8 shares
*🔹 Minimum Investment:* ₹14,280 (1 Lot)
🔹 Maximum Retail Application: 112 shares (14 Lots)
🔹 Maximum Retail Application Amount: ₹1,99,920
*🔹 Sale Type: OFS – Offer for Sale*
*🔹 Listing: BSE*
*Manish Investments | Partner With NJ Wealth*
*📞 9212796828*