Chhindwara TAX BAR Association

Chhindwara TAX BAR Association Chhindwara TAX BAR Association

18/05/2026
🎉 गर्व का पल – टैक्स बार परिवार छिंदवाड़ा के लिए 🎉*टैक्स बार परिवार छिंदवाड़ा* के वरिष्ठ सदस्यकर सलाहकार *श्री बीजू जेकब...
16/04/2026

🎉 गर्व का पल – टैक्स बार परिवार छिंदवाड़ा के लिए 🎉
*टैक्स बार परिवार छिंदवाड़ा* के वरिष्ठ सदस्य
कर सलाहकार *श्री बीजू जेकब* एवं *अधिवक्ता जान्सी जार्ज* की सुपुत्री
*BRYALA ANN BIJU* ने CBSE बोर्ड में
🏫 SANT CHAVARA NATIONAL ACADEMY में
💯 95.8% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।
🏆 यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे *टैक्स बार छिंदवाड़ा के लिए* गर्व का विषय है।
💐 टैक्स बार परिवार की ओर से बिटिया एवं पूरे परिवार को
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
🚀 ईश्वर से प्रार्थना है कि बिटिया आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करती रहें। 🌈📚

🎉 गौरव का क्षण – *छिंदवाड़ा टैक्स बार परिवार के लिए* 🎉टैक्स बार छिंदवाड़ा के सम्मानित सदस्यचार्टर्ड अकाउंटेंट *श्री शैले...
16/04/2026

🎉 गौरव का क्षण – *छिंदवाड़ा टैक्स बार परिवार के लिए* 🎉
टैक्स बार छिंदवाड़ा के सम्मानित सदस्य
चार्टर्ड अकाउंटेंट *श्री शैलेन्द्र अग्रवाल* एवं चार्टर्ड अकाउंटेट *खुशी अग्रवाल* के सुपुत्र
🌟 पर्व अग्रवाल 🌟 ने कक्षा 10वीं में 99% अंक प्राप्त कर
🏆 जिले में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार एवं पूरे टैक्स बार का नाम रोशन किया है।
💐 इस शानदार उपलब्धि पर *टैक्स बार परिवार* की ओर से
अग्रवाल परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🚀 ईश्वर से कामना है कि *पर्व* इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करें। 🌈

16/03/2026

✨ आभार एवं बधाई संदेश ✨
टैक्स बार छिंदवाड़ा के तत्वाधान में आयोजित T.C.P.L. क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले बार के सभी सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार। 🙏
सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विशेष रूप से मैनेजमेंट कमेटी को साधुवाद, जिन्होंने कम समय में इतनी सुंदर और सफल प्रतियोगिता का आयोजन कर इसे शानदार रूप दिया। 👏
साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वाले बार के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का भी दिल से धन्यवाद। 🌸
🏆 टैक्स चैलेंजर टीम को शानदार जीत की हार्दिक बधाई।
और पूरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टैक्स लीजेंड टीम को भी उत्कृष्ट खेल के लिए बहुत-बहुत बधाई। 👏
🌟 आप सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल और यादगार बन पाया। 🌟

14/02/2026

: स्नेहिल-निवेदन:
*एक दिवसीय आर आर सी* (पारिवारिक मिलन व वर्कशॉप)
🙏🌹🙏
परम् स्नेही साथियों,
सादर प्रणाम.!
दोस्तों, जैसा सर्वज्ञात है कि, *नर्मदापुरम-हरदा टैक्स बार एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन, छिंदवाड़ा* के संयुक्त तत्वावधान तथा *मध्यप्रदेश टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के आतिथ्य* में एक *आवासीय रिफ्रेशर कोर्स (RRC)* का आयोजन *मध्यप्रदेश की प्राकृतिक गोद में अवस्थित, सतपुड़ा की रानी — पंचमढ़ी में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है*।

साथियों, हरी-भरी वादियों, धुंध से आलोकित पर्वत-शृंखलाओं और कल-कल बहते झरनों के मध्य यह शैक्षणिक एवं पारिवारिक मिलन न केवल ज्ञान-विस्तार का अवसर होगा, बल्कि आत्मीय संवाद, सौहार्द एवं प्रकृति-सान्निध्य का अनुपम संगम भी सिद्ध होगा।

पंचमढ़ी का रमणीय परिवेश—
👇
• आस्था और अध्यात्म से ओतप्रोत जटाशंकर गुफा
• प्राकृतिक शिल्पकला का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता बी फॉल
• शांत, सुरम्य और मनोहारी वातावरण से युक्त पांडव गुफाएँ
• तथा क्षितिज पर सूर्यास्त की स्वर्णिम आभा बिखेरता धूपगढ़

दोस्तों, इन सभी स्थलों का भ्रमण व सान्निध्य इस आयोजन को निश्चित रूप से *ज्ञान, प्रकृति और पारिवारिक आनंद व समन्वय* का अविस्मरणीय उत्सव बना देगा।

📅 कार्यक्रम का विवरण:
👇
पंचमढ़ी आगमन — 27 फ़रवरी 2026 (सायंकाल तक)
कार्यशाला:
👇
दिनांक : 28/02/2026
समय : प्रात09:30 से
11:00 बजे तक।
विषय :
👇
*जीएसटी विवादों में न्यायिक दृष्टिकोण।*

विषय वक्ता:
👇
*सीए. शैफाली गिरदवाल*
(जीएसटी विशेषज्ञ)
नई दिल्ली ।

*तत्पश्चात, लंच एवं पंचमढ़ी भ्रमण*— 28 फ़रवरी
2026.

प्रस्थान — 1 मार्च 2026 (प्रातः)

*प्रवेश शुल्क* : रू.7000/-
प्रति व्यक्ति ।

इस संस्थागत एवं पारिवारिक आयोजन में मध्यप्रदेश के समस्त कर संगठनों के आदरणीय सदस्यगण सपत्नीक एवं सहपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि, अपने आगमन की सूचना (परिवार के सदस्यों की संख्या सहित) दिनांक 20/02/2026 तक इस समूह में अनिवार्य रूप से प्रेषित करें, जिससे स्वागत, सम्मान, होटल, भोजन एवं भ्रमण की व्यवस्थाएँ आयोजकों द्वारा सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से सुनिश्चित की जा सकें।

आइए, *सतपुड़ा की हरित वादियों में ज्ञान-विनिमय, आत्मीय मिलन और प्रकृति-सौंदर्य के संग एक अविस्मरणीय स्मृति का सृजन करें।*🌿🌄
: निवेदक :
टीम: नर्मदापुरम-हरदा टैक्स बार एसोसिएशन ।
एवं;
टीम: टैक्स बार एसोसिएशन, छिंदवाड़ा ।
🙏🌹🙏

19/12/2025

छिंदवाड़ा टैक्स बार के सम्मानित सदस्यों
*श्री रनीश नेमा जी* एवं *श्री अंशुल सोनी जी* को
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं 🌸

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका जीवन
स्वास्थ्य, सफलता, सम्मान और खुशियों से
सदैव परिपूर्ण रहे।
टैक्स बार को आपके ज्ञान, अनुभव और सहयोग का
लाभ निरंतर मिलता रहे।

जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई!

31/10/2025
20/10/2025

छिंदवाड़ा टैक्स बार परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Address

Chhindwara
480001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhindwara TAX BAR Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share