04/05/2026
सरकारी कंपनी BHEL का मुनाफा 156% बढ़ा, डिविडेंड का एलान; शेयर ने भरी 13% तक की उड़ान
सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए जिसके बाद कंपनी के शेयर सोमवार को कारोबार में 13% तक उछल गए। तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 156% बढ़कर ₹1290.47 करोड़ रहा। कंपनी के बोर्ड ने वित्तवर्ष 2025-26 के लिए ₹1.40/शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है।