12/08/2022
विषय : इंश्योरेंस का सवेरा
नमस्कार दोस्तों जागो जागो सवेरा हो गया इंश्योरेंस का सवेरा हो गया है दोस्तों मेरा नाम महाबीर रजक है और मैं एक इंश्योरेंस सलाहकार हूं। आज के इस विषय में मैं आपको ये बताना चाहूंगा की सही इंश्योरेंस और गलत इंश्योरेंस क्या है लेकिन इससे पहले मैं ये बताऊंगा की सही बीमा एजेंट और गलत बीमा एजेंट, जी हां दोस्तों बीमा के क्षेत्र में कई गलत एजेंट भी है जो केवल ठग ले और भग ले की प्रवृत्ति पर कार्य करते हैं।
दोस्तों मैं एक मिशन पर निकला हूं जिसमें मुझे लगभग 5000 परिवारों के जीवन में इंश्योरेंस की सही छत खड़ी करनी है। यानी की जो इंश्योरेंस की एजेंसी है ये जो इंश्योरेंस का काम है उसकी जो सच्चाई और ईमानदारी है उसे 5000 परिवारों तक पहुंचाना है। तो दोस्तों सही इंश्योरेन्स एजेंट क्या है आइए जानते हैं सही वो है जो आपकी जरूरत के हिसाब से आपको प्लान देता है, जो आपको बताता है की ये बीमा आपके लिए जरूरी है या नहीं जो आपको बताता है की सिर्फ इंश्योरेंस ही जरूरी नहीं है इसके अलावा अन्य निवेश भी जरूरी हैं, क्योंकि आपके पास 100 रुपए बचाने के लिए हैं तो सब एक जगह नहीं रख सकते आपको अलग अलग निवेश करना चाहिए। सही बीमा एजेंट आपके घर बार बार आपकी जरूरतों के हिसाब से आता है न की अपनी जरूरतों के हिसाब से वो आपको याद दिलाता है की आपका कैश फ्लो कैसा है, वो आपको केवल ये याद नहीं दिलाता की आपके बीमा की प्रीमियम जमा होनी है, ये तो सभी बीमा एजेंट बताते हैं। आपको वो यह भी बताता है की आपको जो बचत करनी है वो कैसे करनी है। अंतिम बिंदु ये है की वो आपको एक ग्राहक के रूप में अनुशासित और प्रोत्साहित करता है सही निवेश और सुरक्षा के लिए।
आइए अब जानते है गलत बीमा एजेंट क्या है, गलत बीमा एजेंट आपको केवल बीमा और बीमा बेचना चाहता है, जो आपको प्रीमियम में छूट देकर कोई भी प्लान बेच देता है उसने आपको पास बैक दिया और कोई भी प्लान बेचकर चला गया। इसके विपरीत सही बीमा एजेंट पास बैक के बदले में आपकी जरूरत के हिसाब से आपको प्लान देगा और आपको पूर्ण सर्विस प्रदान करेगा ।
दोस्तों अगर आपको मेरा ये विषय सही लगा हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक कीजिएगा ।
आप बीमा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करे।
महाबीर रजक
मोबाइल & व्हाट्सप्प नो. 8512065063
Lic of India