29/09/2024
कुछ सेवाओं को कर मुक्त किया गया
अधिसूचना स. 12/2017-सीटी (रेट) दिनांक 28.6.2017 में संशोधन कर निम्न सेवाओं को कर मुक्त किया गया है-
1) भारतीय रेलवे द्वारा इनडिविजवल को प्रदान की गई निम्न सेवाएं -
(a) प्लेटफार्म टिकिट की बिक्री
(b) कमरे/प्रतीक्षालय में कमरे किराये पर देने की सुविधा
(c) क्लोक रूम सर्विस
(d) बैटरी संचालित कार सेवाएं
(क्रम सं. 9E)
2) रेल मंत्रालय के तहत आने वाली भारतीय रेल के एक जोन/डिविजन द्वारा दूसरे जोन / डिविजन को सप्लाई की गई सेवाएं। (क्रम सं. 9F)
3)
स्पेशल परपज व्हीकल द्वारा भारतीय रेल को प्रदान की गई कुछ सेवाएं। (क्रम सं. 9G)
4) 20,000/- रु प्रति व्यक्ति प्रतिमाह तक प्रदान की गई एकोमोडेशन सेवाएं जो कम से कम लगातार 90 दिनों के लिए प्रदान की गई हो। (क्रम सं. 13A)
5) एकोमोडेशन सेवाएं यदि होस्टल, कैम्पस, पेइंग गेस्ट एकोमोडेशन के रूप में उपलब्ध कराई जायेगी तो उन्हे रेजीडेन्सियल एकोमोडेशन नहीं माना जायेगा तथा वे कर योग्य सेवाएं मानी जायेगी।
(क्रम सं. 13 में संशोधन)
(अधिसूचना सं. 04/2024-सीटी (रेट) दिनांक 12.7.2024)