16/03/2024
ELECTION SPECIAL:
सूद ज्योतिष से ज्योतिषाचार्य संदीप कुमार भारत की इस समय चल रही राजनैतिक स्थिति का ज्योतिषीय विष्लेषण कर रहे हैं। जैसा कि नरेन्द्र मोदी जी का जन्म 17 सितम्बर, 1950 को प्रातः 11 बजे, महसाना में रविवार के दिन हुआ है। इस जन्मतिथि के आधार पर वृश्चिक लग्न तथा वृश्चिक राशि की कुन्डली का निमार्ण होता है। संदीप कुमार जी के अनुसार मोदी जी की कुन्डली के लग्न में मंगल-चन्द्रमा की युक्ति लग्नेश को विशेष बल देती है। लग्नेश का लग्न में होना मोदी जी को विशेष गुणों से भर देता है। जिस कारण मोदी जी कर्मठ तथा किसी भी कार्य को करने की क्षमता को अन्य की तुलना में अधिक रखता है। मोदी जी की कुन्डली के लग्न में चन्द्रमा नीच राशि का होने के कारण, लग्नेश का जीरो डिग्री का होना और साथ ही साथ लग्न का बलहीन होने के उपरान्त भी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होना, अन्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करना, उन अल्पज्ञानी ज्योतिषीयों को आइना दिखाता है जोकि यह सोशल मीडिया पर रात-दिन यह कहते हैं कि कमजोर लग्न के व्यक्तियों को सफलता पाने में कठिनाओं का सामना करना पड़ता है और इस आधार पर गलत भविष्यवाणी करते हैं। मोदी जी की कुन्डली में सूर्य का एकादश भाव में केतू के साथ ग्रहण दोष इस बात का खंडन करता है कि ग्रहण दोष से पीड़ित जातक (सूर्य-केतु की युक्ति से ग्रहण दोष बनने पर) कभी उचाईंयों को नहीं प्राप्त कर सकता, पंचमेश राहू ज्ञान तथा शिक्षा के घर में बैठकर, उच्च शिक्षा प्राप्त किए बिना भी जातक को शिखर पर पहुंचा सकता है, जोकि मोदी जी के साथ होते हुए देखा जा सकता है। सूद ज्योतिष से संदीप कुमार जी का कहना है कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है, इसलिए मोदी जी कुन्डली से ज्योतिष के क्षेत्र में सीख रहे व्यक्तियों को नए-नए प्रयोग करने का अवसर भी मिल रहा है।
यदि गोचर देखें तो 11 मार्च, 2024 वाले दिन मंगल, मकर राशि में 27 डिग्री का था, जोकि ज्योतिषीय दृष्टि से अतिबली माना जाता है, अतिबली मंगल अपनी उच्च राशि में होने के कारण 11 मार्च, 2024 से आगे का समय वर्तमान सरकार में उच्च शिखर पर बैठे कुछ व्यक्तियों कोे, स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया के ज्वलंत केस में कोर्ट की अवेहलना करने पर भाजपा सरकार को अपमानजनक स्थिति तथा आने वाले समय में भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं को कारावास का संकेत दे रहा है।
वर्तमान समय में सूर्य का मीन राशि में आगमन होना, राहू के साथ युक्ति पंचम स्थान में होना मोदी जी की कुन्डली में सूर्य-बुध-राहू पंचमेश होकर एक बहुत विकट स्थिति का निर्माण करते हैं, जिसके कारण भविष्य में कुछ बड़े राज जनता के सामने आनेे की और संकेत करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विपक्ष मोदी जी की छवि को धूमिल करनेे का पूर्ण प्रयास करेगा क्योंकि मोदी जी की कुन्डली में जन्मकालीन राहू मीन राशि में विद्यमान है और गोचर में राहू मीन राशि में है, वहां पर सूर्य की स्थति एक माह के लिए ग्रहण दोष बनाएगी, जिसके कारण मोदी जी के लिए यह समय हानिकारक रहेगा। संदीप कुमार जी कहना है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए 7 जुलाई, 2023 तक समय बहुत अच्छा रहा लेकिन 7 जुलाई, 2023 के बाद से लेकर 27 मई, 2025 तक का कोई नार्थ-ईस्ट में बड़ा विवाद, दंगा, आगजनी होने की सम्भावनाएं बनती है और पंजाब प्रान्त से कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। जिसका समाधान करने में अतयन्त कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ग्रहों की विपरीत स्थिति को देखते हुए, वर्तमान समय में मोदी जी के लिए और साथ ही साथ भारत के लिए भी एक साल से अधिक का समय सही नहीं रहेगा। ग्रहों की चाल को देखते हुए आने वाला समय वर्तमान में होने वाले लोकसभा चुनावों को पूर्णतः प्रभावित करेगा। जिसके परिणामस्वरूप भाजपा की सोच वाला जादूई नारा ’इस बार 400 पार’ पूरा होता हुआ नहीं दिख रहा। सूद ज्योतिष से संदीप कुमार जी की माने तो उनके ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भाजपा 230 सीटों के नजदीक ही सिमट कर रह जाएगी। इसलिए इस बार उसे सरकार बनाने के लिए अन्य दलों की सर्पोट की आवश्यकता होगी। वर्तमान में ग्रहों का गणना के आधार पर शत-प्रतिशत निश्चित होकर कहा जा सकता है कि चुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद भी, चुनाव होने की तिथि में परिवर्तन सम्भव होता दिखाई दे रहा है। संदीप कुमार जी की ज्योतिषीय गणना के अनुसार मोदी जी के सामने कोई संघ से ही प्रधानमन्त्री पद का मजबूत दावेदार खड़ा हो सकता है, जिसके निर्दलीय होने की सम्भावना पर इन्कार नहीं किया जा सकता। संदीप कुमार जी के ज्योतिषीय आकलन के अनुसार आने वाले समय में भाजपा पार्टी का विघटन होकर दो भागों में बंटने की सम्भावना भी दिख रही हैं। संदीप कुमार जी की गणनाओं के अनुसार निश्चित दृष्टिकोण से स्पष्ट हो रहा है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को किसी अन्य मकर राशि वाले व्यक्ति ( जैसे ज, ख आदि अक्षर से प्रारम्भ होने वाले नाम) द्वारा प्रधानमन्त्री की दावेदारी के लिए मजबूत टक्कर मिलने की पूर्ण सम्भावनाएं हैं।
SANDEEP KUMAR
SOOD JYOTISH
PHONE: 8979560445
PLEASE FORWARD & SHARE